
अशोकनगर | मॉडल रेलवे स्टेशन पर बनाए जाने का काम स्टेशन पर चल रहा है लेकिन पेड़ काटे जाने से आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।सोमवार को जहां लोगों के विरोध के बाद पेड़ों की कटाई रोकी गई थी वहीं मंगलवार को एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। लोगों ने रेलमंत्री, डीआरएम को ट्वीट कर पेड़ों की कटाई रोके जाने का आग्रह किया। कटाई की शिकायत करने आरपीएफ भी पहुंचे लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं मिला। बाद में काम को फिर से रोक दिया गया। रेलवे स्टेशन परिसर में सालों पुराने पेड़ हैं जिनसे लोगों की आत्मीयता है, निर्माण कार्य के दौरान इन पर कुल्हाड़ी चलाई गई तो लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। अशोक शर्मा बड़े भैया, नीरज जैन, अंकित गर्ग आदि लोगों ने डीआरएम को ट्वीट कर पेड़ों की कटाई रोके जाने का निवेदन किया।
ट्वीट पर क्या लिखा
अशोक शर्मा : बहुत ही दुखद अशोकनगर मप्र रेलवे नवीनीकरण के नाम पर कितने पेड़ों की बलि लेता है। माननीय मंत्री जी कृपया अशोकनगर रेलवे स्टेशन के सैकड़ों साल पुराने पवित्र वृक्षों की रक्षा कराने का आदेश प्रदान करें।
नीरज जैन : पक्षियों की जद्दोजहद अपने आशियाने बचाने के लिए। अशोकनगर रेलवे स्टेशन पर काटे जा रहे हैं पुराने और धार्मिक आस्था के पेड़।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-dispute-over-cutting-of-green-trees-at-the-station-on-the-second-day-as-well-tweets-to-railway-minister-and-drm-063622-5982651.html
No comments:
Post a Comment