Sunday, November 24, 2019

सड़क पर उठ रहा है धूल का गुबार छात्राओं ने की मार्ग निर्माण की मांग

बेगमगंज| धूल के गुबार से परेशान छात्राओं ने अब सड़क बनवाने के लिए बीड़ा उठा लिया है। नया बस स्टैंड से गांधी बाजार को जोड़ने वाला महाराणा प्रताप रोड पर उड़ने वाली धूल और गुबार से शासकीय एमएलबी विद्यालय की एक हजार छात्राएं एवं प्राथमिक माध्यमिक स्तर के विद्यार्थी परेशान हैं। सड़क किनारे स्कूल भवन होने से यहां से गुजरने वाले वाहनों से उड़ने वाली धूल स्कूल की कक्षाओं तक पहुंचती है, जिससे छात्राओं का कक्षा में बैठना मुश्किल हो गया है।

महाराणा प्रताप रोड का 15 साल पहले निर्माण हुआ था। लंबे समय से इस सड़क का निर्माण नहीं होने वह जगह-जगह उखड़ गया। मार्ग पर चलना दुश्वार हो रहा है।

यहां से गुजरने वाले वाहनों से उड़ती धूल गुबार स्कूल आने जाने एवं कक्षा में बैठकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। एक झोंके से वातावरण धूल धूसित हो जाता है जिससे सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है। कपड़ों और बालों पर धूल की परत चढ़ जाती है। वहीं स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।

इस मार्ग पर है धार्मिक स्थान : शिक्षा के मंदिरों के अलावा इस मार्ग पर प्रसिद्ध हनुमानबाग मंदिर, जैन मंदिर, मर्कज मस्जिद मदरसा मिसवाहुल उलूम के अलावा कुछ कोंचिंग सेंटर का भी रास्ता है। जहां आवागमन अधिक होने से सभी को धूल के अलावा मार्ग के ऊबड़ खाबड़ होने से भी परेशानी है।

सड़क बनाने की उठी मांग : स्कूल की छात्रा सरिता यादव, सुमनलता, इमरोज खान,आफरीन बी,सोनल जैन, राखी परिहार, गायत्री रजक, सोनम कुश्वाहा, भारती साहू, नजमा बेगम, शबाना खान,यशोदा कुश्वाहा,छात्र रमेश श्रीवास्तव, कुन्दन नामदेव,विजय विश्वकर्मा,मुसैफ खान,हफीज खां,गोवर्धन कुश्वाहा इत्यादि ने नपाध्यक्ष नन्हीबाई मलखान सिंह जाट से नया बस स्टैंड से गांधी बाजार तक सीमेंट कांक्रीट मार्ग बनवाने की मांग की है।

स्वीकृति मिलते ही कराया जाएगा निर्माण

करीब एक साल पहले मुख्यमंत्री अधोसंरचना में मार्ग निर्माण की स्वीकृति उपरांत टेंडर के लिए फाइल भोपाल फाइल गई है। मार्ग की पीआईसी भी स्वीकृति दे चुकी है। भोपाल से स्वीकृति आते ही मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। नन्हीबाई मलखान सिंह जाट, नपाध्यक्ष बेगमगंज



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-dust-is-rising-on-the-road-students-demand-construction-of-roads-064030-6021608.html

No comments:

Post a Comment