Saturday, November 23, 2019

आबकारी क्षेत्र में गंज थाना काे शिफ्ट करने की तैयारी, एसपी ने कलेक्टर से मांगी जमीन, लेकिन चाही गई जमीन पर क्वार्टर और अतिक्रमण

आधे शहर और इससे सटे गांवों में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग गंज थाने को शिफ्ट करने की तैयारी में है। गंज थाने का नया भवन बनाने के लिए जमीन देने एसपी ने कलेक्टर अाैर कलेक्टर ने आबकारी विभाग काे पत्र लिखा है। हालांकि जिस जमीन पर नया थाना बनाने की तैयारी है उसके 40 हजार वर्गफीट एरिया अतिक्रमण की चपेट में है, वहीं 21 हजार वर्गफीट के दूसरे हिस्से पर आबकारी विभाग के पांच सरकारी क्वार्टर बने हुए हैं। शहर में अभी कोतवाली थाना कोठी बाजार और गंज थाना अस्पताल के सामने है। कोतवाली थाने के अंतर्गत कोठी बाजार, सदर, टिकारी समेत आसपास के क्षेत्रों का एरिया आता है। वहीं गंज थाना क्षेत्र में गंज, कालापाठा, रामनगर, गर्ग कॉलोनी, भग्गूढाना और माचना नगर का एरिया आता है।

गंज थाने और कोतवाली थाने के बीच अभी 1.6 किलोमीटर की दूरी है। जाे काफी करीब है। यदि बदलाव होता है तो थाना 3 किलोमीटर दूर हाे जाएगा।

61 हजार वर्गफीट जमीन दो टुकड़ों में है: आबकारी क्षेत्र में आबकारी विभाग की जमीन दो टुकड़ों में है। पहला 40 हजार वर्गफीट का आबकारी कार्यालय और इससे सटा हुआ। इस जमीन पर अतिक्रमण है। दूसरा टुकड़ा 21 हजार वर्गफीट का है यह केन्द्रीय विद्यालय के बगल में स्थित है, लेकिन इस पर आबकारी के पांच क्वाटर्स बने हैं। यहां थाना बनाने के लिए क्वाटर्स तोड़ने पड़ेंगे।

बैतूल। इस जमीन पर बनेगा नया थाना।

अपर कलेक्टर पूरे मामले को देख रहे हैं

कुछ थानों के नए भवन बनाने के लिए जमीन मांगी गई है। अपर कलेक्टर पूरे मामले को देख रहे हैं। उनके स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। तेजस्वी एस. नायक, कलेक्टर

हम जमीन का दूसरा टुकड़ा जल्द देंगे

हमारे पास दो जमीन के टुकड़े हैं। कोई भी एक टुकड़ा दिया जाना है। 21 हजार वर्गफीट जमीन वाले हिस्से पर पांच क्वाटर्स बने हैं। ये क्वाटर्स मजबूत हैं यह जमीन नहीं दी जा सकती है। 40 हजार वर्गफीट जमीन का दूसरा टुकड़ा देने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि इस जमीन पर काफी अतिक्रमण है इसे हटाना पड़ेगा। सुरेन्द्र उरांव, जिला आबकारी अधिकारी

यहां थाना बनने से मॉनिटरिंग बेहतर हाेगी

गंज थाने को शिफ्ट करने के लिए आबकारी क्षेत्र की जमीन मांगी है। जमीन मिलते ही यहां भवन बनाकर थाना शिफ्ट किया जाएगा। -कार्तिकेयन के., एसपी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news preparing to shift ganj police station in excise area sp asks for land from collector but quarters and encroachment on required land


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-preparing-to-shift-ganj-police-station-in-excise-area-sp-asks-for-land-from-collector-but-quarters-and-encroachment-on-required-land-064532-6014256.html

No comments:

Post a Comment