उन्होंने कहा कि पुलिस ने बिना जांच के हमारे ऊपर रमाबाई के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया है। आवेदक अमर सिंह ने संतोष , अंकेश, कलाबाई, रामबाई, लक्ष्मीबाई और शिक्षक रामकृष्ण रघुवंशी आदि पर उनके साथ गाली गलोच करने और परेशान करने का आरोप लगाया है। यह लोग हमें गांव से भगाना चाहते हैं। इसलिए यह लोग हमें परेशान कर रहे हैं। आवेदक ने कहा कि वह सात दिन इंतजार करेंगे।
यदि उनके साथ कोई घटना होती है तो इसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा। अब हम आगे कोई आवेदन नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि गांव के लोग हमें परेशान कर रहे हैं इसके बाद भी हम पर ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी।
रहवासियों ने विधवा रमाबाई को हमारे पास लड़ाई के लिए बैठा दिया गया है। इस जगह पर हमें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत कुटी मिली है। आवेदन में झूठी एफआईआर से नाम काटने और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-demanded-false-fir-investigation-and-action-on-guilty-people-063601-5982681.html
No comments:
Post a Comment