Sunday, November 24, 2019

कर्मा मंदिर में सूर्यसाधना यज्ञ और गायत्री यज्ञ हुआ

बैतूल| गायत्री परिवार और साहू समाज संगठन द्वारा वैष्णवी नगर में रविवार को मां कर्मा मंदिर में सूर्यसाधना यज्ञ और गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर विश्वशांति और जनकल्याण के लिए गायत्री मंत्र का जाप करते हुए आहुतियां छोड़ी। यज्ञ का संचालन रामरतन कावड़े और जीआर सराटकर ने किया। गायत्री परिवार के प्रवक्ता रविशंकर पारखे ने कहा कि गायत्री महामंत्र सद् बुद्धि का यज्ञ है। यह कल्याणकारी मंत्र है। इस मंत्र का नियमित जाप करना चाहिए। इस अवसर पर रामप्रसाद साहू, केएल दियावार, श्रीराम दियावार, मूलचंद दाने, जिवत्या ठेगेवार, छोटेलाल साहू, मधु साहू, मिश्रीलाल साहू, सुखदेव साहू , टुक्ड़या पवार, अरविंद पांसे, एसएल धुर्वे, नामदेव घोड़की, बालकदास कापसे, रामजी पाटिल, झनकलाल खपरिया समेत अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-suryasadhana-yajna-and-gayatri-yagya-took-place-in-karma-temple-064100-6021930.html

No comments:

Post a Comment