Thursday, November 21, 2019

मुख्य मार्ग पर धूल और गड‌्ढे से परेशान हाे रहे रहवासी अफसर नहीं दे रहे ध्यान

बाड़ी | नगर के मुख्य मार्ग नेशनल हाईवे क्रमांक 12 नगर से होकर गुजरता है और नगर में ही इस मार्ग की हालत इतनी दयनीय है कि सड़क तो पूरी तरह से खराब पड़ी हुई है। भारी वाहनों के आवागमन के कारण बड़े-बड़े गड्‌ढे बन गए है। इन गड्‌ढों की मरम्मत करने के लिए ठेकेदार ने भी मिट्टी आैर गिट्टी से पूराव कर दिया है, जो वाहन चालकों की जान का दुश्मन बन रहा है। इससे धूल के रूप में मिट्टी उड़कर लोगों की आंखों और घरों में अंदर तक जा रही है, जिससे जहां आवागमन करने में लोगों को परेशानी जा रही है। स्थानीय प्रशासन व सड़क निर्माण कंपनी द्वारा जहां इस सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है जिससे धूल से होने वाली बीमारियां भी लोगों को होने लगी है। रहवासियों द्वारा सड़क निर्माण कंपनी के अफसरों से बार-बार कहने के बाद भी पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है, न ही गड्‌ढों की मरम्मत की जा रही है। एमपीआरडीसी के अफसरों ने जल्द ही गड्‌ढों की मरम्मत कर पेंचवर्क करने की बात कही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-residents-who-are-troubled-by-dust-and-pits-on-the-main-road-are-not-paying-attention-073135-6000572.html

No comments:

Post a Comment