Sunday, November 24, 2019

एनसीसी दिवस पर मेधावियों को किया सम्मानित

भानपुरा | समाजसेवी मनोहरलाल कथुरिया, सीतावंती देवी कथुरिया की स्मृति में शिक्षण एवं प्रोत्साहन समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं उत्कृष्ट स्कूल द्वारा एनसीसी दिवस कार्यक्रम सामूहिक रूप से मनाया गया। समिति ने ब्लाॅक स्तर पर विद्यालय के मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को रविवार सुबह 11 बजे उत्कृष्ट स्कूल प्रांगण में सम्मानित किया। सभी काे प्रशस्ति-पत्र व प्रतीक चिह्न के साथ 1100 रुपए भेंट किए। समिति के अध्यक्ष संतोषकुमार कथुरिया, सचिव डाॅ. पी.के. भट्ट, सदस्य प्राचार्य ओ.पी. पुरोहित सहित मीडियाकर्मी व स्कूल स्टाफ मौजूद था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhanpura News - mp news honored the meritorious on ncc day


source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-honored-the-meritorious-on-ncc-day-064154-6022610.html

No comments:

Post a Comment