Wednesday, November 20, 2019

जय स्तंभ चौक को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग

भास्कर संवाददाता | गंजबासौदा

जिला बनाओ अभियान समिति के शैलेंद्र सक्सेना ने जय स्तंभ चौक को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है उनका कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो समिति के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। उनका कहना है कि लगातार ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है इस दबाव को देखते हुए जय स्तंभ चौक सकरा महसूस हो रहा है। इस चौक के चारों और अतिक्रमण है इस कारण ट्रैफिक सही ढंग से नहीं चल पाता। इसलिए चौराहे के चारों और से अतिक्रमण हटाया जाए। चौराहे पर आप को नियंत्रित करने सिग्नल लगाएं। वर्तमान में हालत यह है कि चौराहे एक दूसरे से घर जाते हैं ट्रैफिक पर कोई नियंत्रण नहीं है। इसलिए इस समस्या से निपटने के लिए अतिक्रमण काटना जरूरी है। इससे अतिक्रमण मुक्त होगा और चौराहे की सुंदरता बढ़ेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-demand-to-free-jai-pillar-chowk-from-encroachment-072155-5990348.html

No comments:

Post a Comment