भास्कर संवाददाता | दतिया
मां पीतांबरा की नगरी को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को होलीक्रॉस स्कूल से हनुमान गढ़ी में भांडेर विधायक रक्षा सरोनिया के निवास तक साफ सफाई की गई। विधायक के घर से कुछ दूरी पर कचरा का ढेर लगा पाए जाने पर अधिकारियों ने विधायक व उनके पति को भी अभियान में शामिल कर कचरा उठवाया। इस दौरान एक दूध डेयरी पर अतिक्रमण पाए जाने पर पांच सौ रुपए जुर्माना वसूल किया गया।
जिपं एसीईओ धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे सीतासागर के सामने एकत्रित हुए। यहां से सफाई अभियान शुरू किया गया, होलीक्रॉस स्कूल के सामने खुला नाला पाए जाने पर तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी ने संचालक को बुलाया और कहा नाला खुला है, बच्चों के गिरने का डर नहीं रहता। फादर ने कहा कि नाला बंद करा देंगे। यहां दूध डेयरी नाली के ऊपर बनी पाए जाने पर डेयरी संचालक से 500 रुपए जुर्माना वसूल किया और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। हनुमान गढ़ी के पास कचरा उठवाया। फिर पूर्व वार्ड पार्षद एवं भांडेर विधायक रक्षा सरोनिया के निवास के पास फैले कचरे को उठवाया गया।
इस दौरान कलेक्टर बीएस जामोद, विधायक पति डॉ. संतराम सिरोनिया, एलडीएम सुनील श्रीवास्तव, दतिया एसडीएम वीरेंद्र सिंह, भांडेर एसडीएम अशोक सिंह चौहान, नपा सीएमओ बाबूलाल कुशवाहा, इंजीनियर सुरभि रौनिया, भाजपा नेता बृजमोहन शर्मा, डॉ. राजू त्यागी, सफाई प्रभारी रहीश कुरैशी, जल प्रभारी मनीष तिवारी, महेश शेरे समेत अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-penalty-recovered-from-milk-dairy-for-encroachment-071035-6004687.html
No comments:
Post a Comment