बैतूल| शहर के शंकरनगर क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस काे कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ काेई महत्वपूर्ण सुराग नहीं लगा। शनिवार को जांच के लिए डीआईजी रामाश्रय चौबे घटना स्थल पर पहुंचे। डीआईजी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान घर में गद्दे पर ब्लड लगा देखकर डीआईजी ने गद्दा जब्त कराया। एसपी कार्तिकेयन के. से मामले की जानकारी लेकर मामले का जल्द खुलासा करने के लिए निर्देश दिए। इधर बैतूल पुलिस मामले को सुलझाने के लिए छोटी-छोटी कड़ियों को जोड़कर आगे बढ़ रही है।
मृतक फर्नीचर व्यापारी नंदकिशोर मालवीय के शव के बाएं हाथ के पंजे का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए अब तक करीब 20 से 25 लोगों के बयान ले चुकी है। हर बार अलग-अलग पुलिस अधिकारी बयान ले रहे हैं। इसके साथ ही बयान का क्रॉस-चेक भी किया जा रहा है। बयान एक से अधिक बार लिए जा रहे हैं। वहीं 50 से अधिक लोगों से मामले की पूछताछ कर चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-confession-of-triple-murder-police-statement-for-25-people-064540-6014260.html
No comments:
Post a Comment