भोपाल.कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में ग्राम रापड़िया के पास सड़क के गड्ढे से बचने में अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बस पलटने से दहशत फैल गई। बस पहले एक डिवाइडर से टकराई थी। बस में 40 बाराती सवार थे, इनमें 18 लोग जख्मी हुए हैं। हादसा होते ही लोगों ने कांच फोड़कर बारातियों को बस से निकाला। सभी को अस्पताल भेजा गया, जहां इनमें से कुछ को मामूली इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
खिरकिया, हरदा निवासी हरगोविंद सिंह बघेल के बेटे प्रणय सिंह की बारात मंगलवार को गंजबासौदा पहुंची थी। शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बुधवार सुबह कुछ बाराती जय दुर्गे ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी47 पी-0117 से हरदा लौट रहे थे। एएसपी संजय साहू ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे बस भोपाल-इंदौर बायपास पर ग्राम रापडिय़ा स्थित मुख्य मार्ग पर पहुंची। ड्राइवर ने अचानक संतुलन खो दिया और तेज रफ्तार बस सड़क पर पलट गई।
कांच फोड़कर बाहर निकाला
हादसा होते ही ग्रामीणों और वहां से गुजरने वालों ने घायलों की मदद शुरू कर दी। बस की छत पर दहेज का सामान लदा था, जो सड़क पर बिखर गया। लोगों ने कांच फोड़कर घायलों को बस से बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को जेपी और हमीदिया अस्पताल पहुंचाया । पुलिस ने बस के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर लिया है।
घटनास्थल से पहले हैं गड्ढे
एसडीओपी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल से कुछ कदम पहले ही सड़क पर कई बड़े गड्ढे हैं। इनमें एक बड़ा गड्ढा भी है, जिससे बचने के लिए ड्राइवर ने स्टेयरिंग दाहिनी तरफ काटा। बीच सड़क पर वापस लौटने में बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस गड्ढे से बचने में दस दिन पहले एक कार भी डिवाइडर पर चढ़ चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/high-speed-bus-overturned-after-colliding-with-a-divider-18-injured-01691691.html
No comments:
Post a Comment