Wednesday, November 20, 2019

नसबंदी पखवाड़ा : हर कार्यकर्ता को 10 पुरुषों की नसबंदी कराने का दिया लक्ष्य

गुना| परिवार कल्याण कार्यक्रम में पुरूषों की सहभागिता बढ़ाए जाने के लिए पुरुष नसबंदी पखवाडा 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगा। पखवाड़े के आरंभ अवसर पर जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षण सह का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ. पी बुनकर ने बताया कि परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अधिक से अधिक पुरूष नसबंदी ऑपरेशन करने का लक्ष्य है। इसके लिए विभागीय मैदानी अमले द्वारा लोगों को पुरूष नसबंदी के लाभ एवं पुरूषों की भागीदारी परिवार नियोजन कार्यक्रम में क्‍यों आवश्यक है। पखवाड़े के दौरान हर कार्यकर्ता को 10 पुरूषों की नसबंदी ऑपरेशन कराने का लक्ष्य दिया गया है। इस कार्य में स्‍थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा। पखवाड़े के तहत ग्रामों में लोगों को प्रेरित करने के लिए विभिन्‍न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिससे लोग अधिक से अधिक पुरूष नसबंदी हेतु प्रेरित हो सके।

श्री बुनकर ने बताया कि पुरूष नसबंदी सबसे आसान विधि है। जिसमें 10 से 15 मिनट में ऑपरेशन हो जाता है एवं व्‍यक्ति ऑपरेशन के एक घंटे के अंदर अपने घर जा सकता है। इसके अतिरिक्त व्‍यक्ति की शारीरिक कार्यक्षमता एवं पौरूष शक्ति पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है।

व्‍यक्ति अपने दैनिक कार्य पूर्ववत कर सकता है। इसमें नसबंदी कराने वाले हितग्राही को 3000 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है। कार्यशाला में जिला स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. एसजे बैक, डीपीएम बीजू थॉमस, एपिडिमोलॉजिस्ट सत्येंद्र रघुवंशी एवं जिले के सभी बीईई पुरुष सुपरवाइजर एवं पुरुष स्‍वास्‍थ्‍य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-sterilization-fortnight-every-worker-given-the-goal-of-getting-10-men-sterilized-072539-5990553.html

No comments:

Post a Comment