Thursday, November 5, 2020

पिता ने पहले नाक-मुंह दबाया, फिर भी जिंदा रही तो गला दबा दिया

जिला अस्पताल में जन्म के चौथे दिन मासूम बेटी की गला घाेंटकर हत्या करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी दादी और माता-पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिला अस्पताल के सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती चार दिन की नवजात बालिका को जब मां का दूध पिलाने के लिए मां-पिता को दिया गया तो उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को टीआई कोतवाली अजय चानना ने मृत बच्ची की दादी रूपाली रावत, मां अंजू रावत व पिता शैलेन्द्र रावत निवासी टेंटरा से पूछताछ की तो मां अंजू ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर 12 बजे उसकी सास रूपाली ने उससे कहा- जे का गंदी से कलमुंही पैदा है गई... जाय नेक लक्षिन (ढंग से) से रगड़ डार।

सास ने अपनी बात को दो बार दोहराया तो मेरे पति (बच्ची का पिता शैलेंद्र रावत) ने बेटी की नाक-मुंह बंद कर दी। इसके बाद भी बेटी के शरीर में जान देखकर पति ने उसका गला दबा दिया जिससे वह मर गई। पुलिस के समक्ष अंजू समेत शैलेन्द्र व रूपाली ने बेटी की हत्या के अपराध को कुबूल कर लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/father-pressed-nose-mouth-first-then-strangled-while-alive-127885989.html

No comments:

Post a Comment