Sunday, November 29, 2020

दबंगों ने मजदूर की फसल पर ट्रैक्टर चला कर किया नष्ट

गैसाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पुरैना निवासी रामदास अहिरवार ने एसपी को आवेदन दिया। जिसमें उल्लेख किया गया कि उसके पिता को 3 एकड़ जमीन का पट्‌टा मिला था।

पिता की मृत्यु के बाद दबंगों के द्वारा भूमि पर कब्जा कर लिया गया था 4 वर्ष तक कोर्ट में केस के बाद तहसीलदार हटा द्वारा भूमि पर कब्जा दिलाया गया था। जिस पर हम दोनों भाई ने चने की बोवनी की थी। खेत में चने के बड़े-बड़े पाैधे हो गए थे। जिसे निमरमुंडा गांव के घासीराम, सुहागरानी बड़ी बहू के द्वारा षड़यंत्र कर लल्ले ठाकुर के ट्रैक्टर से फसल को नष्ट कर दिया गया।

रामदास अहिरवार ने बताया कि जिसकी शिकायत करने थाना गैसाबाद के गए तो वहां पुलिस वालों ने जमीन पर कब्जा करने के आरोप में उल्टा हमें ही थाने में बैठा लिया। मेरी पत्नी सावित्री ने तहसीलदार से फोन लगाकर जब स्थिति बताई तो तहसीलदार द्वारा थाने में फोन कर मेरी जमीन के बारे में बताया पुलिस ने मुझे तो छोड़ दिया, लेकिन मेरे भाई प्रेमलाल को थाने में बंद करने की धमकी दे कर पैसे की मांग कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/hata/news/bullies-destroyed-tractor-by-driving-tractor-on-laborers-crop-127963801.html

No comments:

Post a Comment