लर्निंग लाइसेंस की व्यवस्था में किए गए संशोधन के विरोध में आरटीओ कर्मचारी शनिवार काे वापस काम पर लाैट आए। वहीं एक दिन पहले शुक्रवार को यह हड़ताल पर रहे।
इस कारण आरटीओ में लर्निंग लाइसेंस, परमानेंट लाइसेंस, वाहन ट्रांसफर सहित कोई भी कामकाज नहीं हुआ। आवेदक ऑफिस आए और परेशान होकर लौट गए। आरटीओ के कर्मचारियों का लर्निंग लाइसेंस की नई व्यवस्था और इसमें संशोधन को लेकर विरोध था।
कर्मचारियों का कहना है कि 30 नवंबर से लर्निंग लाइसेंस में हर दस्तावेज की जांच बाबू (कर्मचारियों) द्वारा की जाएगी, जबकि यह कार्य हमारे क्षेत्राधिकार का नहीं है। इसी के चलते कर्मचारी इसमें संशोधन की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। इधर, कर्मचारियों की हड़ताल के कारण यहां आए लोगों को खासी परेशानी हुई। सैकड़ों आवेदक यहां आए, लेकिन हड़ताल के कारण मायूस होकर लौट गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/rto-employees-come-back-to-work-applicants-will-no-longer-have-trouble-127960112.html
No comments:
Post a Comment