Thursday, November 26, 2020

रात के सफर में हेलमेट नहीं पहने थे दो बाइक सवार कार की टक्कर से सिर में आई गंभीर चोट, गंवाई जान

जिला मुख्यालय 15 किलोमीटर दूर सनावद रोड पर कुंडिया फाटे के पास कार की हादसे में गोगावां के दो बाइक सवारों की मौत हो गई। तेज टक्कर होने से दोनों के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे में बड़ी लापरवाही यह रही कि रात में सफर के साथ दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 11 बजे गोगावां से कारोबारी अनीस पिता हबीब खान (45) व तस्लीम पिता शकूर (46) निवासी बाइक से खसखसवाड़ी खरगोन लौट रहे थे। इंदिरासागर नहर के पास खरगोन से जा रही कार (एमपी09सीडी-9115) ने उनकी बाइक से भिड़ंत हो गई। अनीस की मौके पर मौत हो गई। तस्लीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। कार चालक फरार है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

शिक्षक की बाइक को टक्कर मारी, सिर में गंभीर चोट
शहर से एक किमी दूर बिस्टान रोड स्थित भाेंगे नाले के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार भगवानपुरा क्षेत्र में पदस्थ शिक्षक राधेश्याम (40) घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने से इंदौर रैफर किया। परिजनों के मुताबिक वह कुंदानगर खरगोन लौट रहे थे।

नई बाइक खरीदी पर मिलता है हेलमेट, लापरवाही में नहीं पहनते
बाइक खरीदी पर 5 साल का बीमा के साथ एक हेलमेट भी मिलता है। लोग हेलमेट लाते हैं लेकिन बाइक चलाने पर उपयोग नहीं करते हैं। सामाजिक संस्थाओं के लोगों का कहना है कि हेलमेट होने पर ही पेट्रोल देना चाहिए। इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चालक पर 5 हजार रुपए जुर्माना करना चाहिए। ताकि हेलमेट की जरुरत को समझा जा सके।

3 साल में 700 मौत, 500 ने नहीं लगाया था हेलमेट
यातायात प्रभारी मुकेश हायरी ने बताया कि 3 साल में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इसमें 500 लोगों की मौत हेलमेट नहीं होने के कारण मानी जा सकती है। उन्होंने बताया कि 2018 में 898 केस दर्ज हुए। 282 लोगों की मौत हुई। 2019 में 897 केस दर्ज हुए। 296 की मौत हुई। 20 में 730 केस दर्ज किए हैं। जबकि 280 लोगों की मौत हुई है।
^बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाना चाहिए। हादसों में मौत की सबसे बड़ी वजह यह होती है। हेलमेट की अनिवार्यता पर चर्चा करेंगे।
- सत्येंद्र सिंह, एसडीएम
^लोग जान को कीमती नहीं समझते हैं। बिना हेमलेट वाहन चलाते हैं। जागरुकता अभियान चलाएंगे। फिर कार्रवाई होगी।
- शैलेंद्रसिंह चौहान, एसपी

अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस
छात्राओं और महिलाओं को बताए सुरक्षात्मक उपाय

खरगोन | अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर शहर की महिलाओं को सुरक्षात्मक उपाय बताए गए। कोतवाली थाना परिसर में टीआई प्रकाश वास्कले व महिला सेल प्रभारी एएसआई आशा चौहान ने महिलाओं व छात्राओं के साथ परिचर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह के लोगों द्वारा हिंसा की संभावना रहती है। साथ ही उनके उन्मूलन के लिए किस तरह के सुरक्षात्मक उपाय किए जा सकते हैं। आसपास हिंसा होती है तो पुलिस को गोपनीय रूप से भी फोन लगा सकते हैं। छात्राओं को चाईल्ड हेल्प लाईन, महिला हेल्प लाईन के नंबर भी बताए गए। उन्हें प्रेरित किया गया कि महिलाओं पर हो रही हिंसा को देखते हैं तो आगे आकर रोकथाम के लिए 100 डायल या थाने पर फोन लगाकर सूचना देंगी। सभी को संकल्प दिलाया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two bike riders did not wear helmets in the night journey, serious head injury due to car collision, lost life


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/two-bike-riders-did-not-wear-helmets-in-the-night-journey-serious-head-injury-due-to-car-collision-lost-life-127954018.html

No comments:

Post a Comment