लोअर गोई परियोजना के तहत पहाड़ चीरकर ग्राम धमोड़ी से गोठानिया तक साढ़े चार किमी दायरे में सुरंग में बनी नहर में पानी सप्लाय शुरू हो गया है। दो किमी सुरंग के ऊपरी हिस्से में शार्ट क्रिटिंग (सीमेंट-कांक्रीट) का काम होना बाकी है। भास्कर टीम ने सुरंग में घुटनों तक पानी में एक किमी तक और बांध पर जाकर जायजा लिया। धमोड़ी से निहाली तक सुरंग से नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है। धमोड़ी में आसपास के खेतों में हरियाली छाई है।
सुरंग में बनी नहर की सफाई व निगरानी के लिए धमोड़ी में करीब 200 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई है। बांध का जलस्तर 298.80 मीटर है। करीब आधा फीट ऊंचाई तक गेट खोलकर सुरंग से मुख्य नहर में 3.4 क्यूबिक मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है, जो लिंबई तक 16.700 किमी तक पहुंच रहा है। राजपुर, बड़वानी व पानसेमल विधानसभा के 46 गांवों में 13760 हेक्टेयर में सिंचाई हो रही है। रणगांव क्षेत्र में बिना उपयोग के ही नहर क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्राम डिंगरा में सुरंग व अन्य क्षेत्रों में नहर के लिए खुदाई की गई। लेकिन निर्माण नहीं हुआ है। 227 किमी लंबी उप नहरों का निर्माण होना बाकी है। 10 साल में 6 बार निर्माण एजेंसी को एक्सटेंशन मिला। लेकिन काम अधूरा है। दिसंबर 2018 से काम बंद पड़ा है।
अड़चन... 2018 में ही था एक्सटेंशन मिलना, सरकार बदलने से नहीं मिला
निर्माण एजेंसी के चीफ अकाउंट अफसर (सीएओ) निलेश कुमार सोनी ने बताया बांध में लिफ्ट व बारिश, पानी व बांध की स्थिति पता करने के उपकरण लगना बाकी है। डेढ़ किमी मुख्य नहर का पैचवर्क होना है। 227 किमी उप नहर बनना है। फरवरी 2009 में 34 गांवों को अवार्ड पारित हुए। 11 साल में एनवीडीए अफसर जमीन उपलब्ध नहीं करा सके। इस कारण उपनहरों का काम नहीं हुआ। दिसंबर 2018 में एक्सटेंशन मिलना था, जो सरकार बदलने से नहीं मिला।
किसानों की मांग- जल्द हो काम
किसानों की मांग है परियोजना का काम जल्द पूरा कराएं। पिछले दिनों राजपुर के ऊंची में आए सीएम शिवराजसिंह चौहान को भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने आवेदन देकर परियोजना को जल्द पूरा कराने की मांग की थी, ताकि उंची, सालखेड़ा, जलगाेन, छोटी कसरावद तालाब में पानी मिले और किसानों को सूखे का सामना न करना पड़े।
फैक्ट फाइल
2010
में शुरू हुई परियोजना
332.55
करोड़ रुपए है लागत
221 किमी उपनहरों की लंबाई
27.555
किमी मुख्य नहर की लंबाई
300
करोड़ रु. अब तक हुए खर्च
2531 मीटर बांध की लंबाई
44.20
मीटर बांध की ऊंचाई
5.50
मी. ऊपरी सतह की चौड़ाई
288 मी. गेट तक जल स्तर
304
मीटर पूर्ण जल स्तर क्षमता
301.20
मी. अधिकतम जलस्तर
कलेक्टर ने ब्लैक लिस्टेड करने का भेजा प्रस्ताव
कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने एनवीडीए के उपाध्यक्ष आईपीएस केशरी को निर्माण कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने और कंपनी की अर्नेस्ट मॅनी करीब 25 करोड़ रुपए राजसात करने का प्रस्ताव भेजा है। कलेक्टर वर्मा ने बताया इसको लेकर कार्रवाई जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/supply-started-in-the-canal-built-in-the-4-and-a-half-kilometer-tunnel-the-work-of-sub-canals-did-not-begin-127963837.html
No comments:
Post a Comment