Wednesday, November 18, 2020

चाइल्ड लाइन 20 नवंबर तक मनाएगा दोस्ती सप्ताह

चाइल्ड लाइन द्वारा हर साल 14 से 20 नवंबर तक बाल दिवस सप्ताह मनाया जाता है। इसे चाइल्ड लाइन से दोस्ती उत्सव के रूप में मनाते हैं। इस बार चाइल्ड लाइन द्वारा इस सप्ताह में कोरोना को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी के तहत मंडी क्षेत्र वार्ड 23 में बच्चों के साथ चाइल्ड लाइन से दोस्ती रंगोली उत्सव मनाया गया जिसमें 23 प्रतिभागियों में भाग लिया। 3 विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण वार्ड पार्षद रामप्रकाश चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 60 बच्चों और 50 वयस्कों को चाइल्ड लाइन सेवा 1098 की जानकारी प्रदान की गई। चाइल्ड लाइन सीहोर जिला समन्वयक राजेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि बच्चों और वयस्कों को जागरूक करने और चाइल्ड लाइन को दोस्त बनाने का यह कायक्रम 20 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/child-line-will-celebrate-friendship-week-till-20-november-127926143.html

No comments:

Post a Comment