Friday, November 20, 2020

बंद परिसर में 200 लोगों की मौजूदगी में होगा समारोह

कोरोना के चलते इस साल घोड़ी पर सवार होकर दूल्हा नहीं आएगा। समारोह सादगी पूर्वक आयोजित होगा। वहीं परिसर में दो सौ लोगों की मौजूदगी में विवाह समारोह आयोजित हो सकेगा। इस दौरान वर वधू की निकासी सड़क व सार्वजनिक जगह नहीं होगी, गार्डन व अपने घर के परिसर में भी यह रस्में अदा की जाएगी। अधिकमास और चातुर्मास के कारण पांच माह से शादियों पर लगा लॉक 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर तुलसी सालिगराम के विवाह के साथ अनलॉक होगा। साल के अंतिम दो महीने नवंबर व दिसंबर में सिर्फ शादियों के आठ शुभ मुहूर्त है। ज्योतिषाचार्य पंडित राधारमण त्रिपाठी ने बताया कि नवंबर में 3 और दिसंबर में 5 विवाह लग्न रहेंगे। यानी 17 दिन में 8 मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद फिर शादी में लंबा ब्रेक लगेगा। 15 दिसंबर से खर मलमास के कारण विवाह लॉक हो जाएंगे। अगले साल 25 अप्रैल को ही शादियां अनलॉक होंगी। कोरोना के चलते शादियों में ना पहले सी कोई धूमधाम है, ना तो उतने मेहमान और ना ही सड़कों पर बारात निकासी, घोड़ी और बैंडबाजा ही दिखेगा।
देवउठनी एकादशी पर तुलसी सालिगराम के विवाह से गूंजेंगी शहनाइयां

स्पष्ट गाइड लाइन नहीं, इसलिए आयोजन भी नहीं
घोड़ी बैंडबाजा और बारात को लेकर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। ऐसे में संशय की स्थिति बनी हुई है। घोड़ियां और बैंड बुक करवाए गए हैं, जिनके घरों में शादी है उनका कहना है कि या तो सरकार स्पष्ट गाइडलाइन जारी कर देगी, नहीं तो हम होटल अथवा विवाह स्थल आदि के बाहर ही बारात और निकासी निकालेंगे। कई लोगों ने तो शादियां स्थगित ही कर दी है।

इस साल के विवाह मुहूर्त
{नवंबर: 25, 27 और 30 दिसंबर: 1,7,9,10,11
{15 दिसंबर से 14 जनवरी तक मलमास चलेगा। 17 जनवरी से 15 फरवरी के बीच देव गुरु अस्त रहेंगे। यह पूरा क्रम जनवरी से लेकर मार्च तक चलेगा। इसके बाद 25 अप्रैल से विवाह के शुभ मुहूर्त होंगे।

सार्वजनिक नहीं, परिसर में कर सकेंगे आयोजन: कलेक्टर
शादी समारोह को लेकर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में शासन की गाइड लाइन नहीं तोड़ी जाएगी। इसके लिए सभी दंडाधिकारी को कहा है कि वह अपने क्षेत्र में व्यवस्था देखे। मैरिज गार्डन व अन्य जगह जहां शादी हो रही है, वहां महज दो सौ लोग ही शामिल हो सकेंगे। इस समारोह में अधिक लोग शामिल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/ceremony-will-be-held-in-the-presence-of-200-people-in-closed-campus-127932777.html

No comments:

Post a Comment