Friday, November 20, 2020

समयबद्ध लक्षित परामर्शदाताओं का दो दिन का प्रशिक्षण संपन्न, स्वस्थ्य संबंधी चर्चा की

वर्ल्ड विजन इंडिया सागर स्वास्थ्य परियोजना के माध्यम से खुरई ब्लॉक के टीटीसी कार्यकर्ता (समयबद्ध लक्षित परामर्श दाता) की दो दिवसीय तहत प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में गर्भवती, शिशुवती एवं 5 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करके समुदाय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए जागरूक करना एवं आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यो में सहयोग प्रदान करना है।

कार्यकाम में कार्यकर्ताओं को टीकाकरण की समय सारणी एवं बच्चों में होने वाले बीमारीयों की रोकथाम, पीने के पानी को साफ करके ही पीना जैसे उबालकर छानकर, साफसफाई को ध्यान में रखकर खाना बनाना एवं खिलाना, निमोनिया एवं दस्त के रोकथाम के उपाय बताए गए। कार्यक्रम को वर्ल्ड विजन इंडिया सागर स्वस्थ परियोजना के प्रबंधक बीनूमौन मैथ्यू एवं अश्विन मैसी के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Conducted two days training of time-bound targeted consultants, discussed health related


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/khurai/news/conducted-two-days-training-of-time-bound-targeted-consultants-discussed-health-related-127932774.html

No comments:

Post a Comment