Thursday, October 1, 2020

गैंगरेप की घटना की प्रशासन करे निष्पक्ष जांच

हाथरस गैंगरेप की निर्मम घटना पर समाज की जागरूक महिलाओं ने निंदा करते हुए इसे सभ्य समाज के माथे पर कलंक निरूपित किया है। ग्राम की प्रवीणा जैन व अर्चना जैन ने कहा इस प्रकार की घटनाएं समाज का कुरूप चेहरा है। इन घटनाओं को रोके जाने के लिए सभी स्तरों पर प्रयास होना चाहिए। शालिनी जैन व शोभा सितोले ने कहा महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए सभी स्तरों पर कार्य किया जाना चाहिए। छोटे से गांव से लेकर महानगरों तक में महिलाओं की स्थिति चिंतनीय है। शिक्षिका विद्या मस्कावदे ने कहा इस घटना में प्रशासन को निष्पक्ष व प्रभावी कार्रवाई करना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/administer-an-unbiased-investigation-into-the-gang-rape-incident-127772713.html

No comments:

Post a Comment