ऐसे किसान जिनकी बंजर व अनुपयोगी भूमि बिजली कंपनी के सब स्टेशनों के 5 किलोमीटर में है। वे किसान अपनी भूमि पर सोलर पावर प्लांट लगा सकते हैं। प्लांट से बनी बिजली को विद्युत कंपनियों को बेच कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। सरकार ने किसान ऊर्जा विकास एवं उत्थान महाअभियान योजना शुरू की है। इसमें किसान सोलर प्लांट लगा सकेंगे।
किसान ही नहीं बल्कि किसान समूह, कृषि उत्पादक संगठन, वाटर यूजर एसोसिएशन, सहकारी संस्थान एवं पंचायत जिनके पास बंजर एवं पड़त भूमि हो वे स्वयं अथवा निवेशकों के माध्यम से सोलर पावर प्लांट स्थापित कर सकते हैं। प्लांट में बनी बिजली सीधे विद्युत सब स्टेशन पहुंचेगी। जहां बिजली कंपनी द्वारा इसका लेखा जोखा रखा जाएगा।
संयंत्र से बनी बिजली की खरीदी का दाम किसान को मिलेगा। योजना में सब स्टेशन के पास की 2 एकड़ से लेकर अधिकतम 10 एकड़ तक की भूमि शामिल होगी। जिसमें 500 किलोवाॅट से लेकर 2 मेगावाॅट तक के प्लांट लगाए जा सकेंगे। इच्छुक किसान ऑनलाइन पोर्टल https://ift.tt/2UpDYZM पर 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/farmers-can-earn-by-planting-solar-plant-on-barren-land-127853396.html
No comments:
Post a Comment