Wednesday, October 28, 2020

पान की दुकान में युवक पर जानलेवा हमला; युवक की हालत गंभीर, मेडिकल में इलाज जारी

गोहलपुर थाना क्षेत्र स्थित कुदबारी में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से पेट, सीने व जाँघ में जानलेवा हमला किए जाने की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किय गया है। सूत्रों के अनुसार कारखेड़ा कटंगी निवासी गौरव पटैल उम्र 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कुदवारी में उसकी मोबाइल की दुकान है। बीती रात वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। कुदवारी के पास उसे आनंद कुशवाहा ने रोका और पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल काे मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

आपसी बुराई पर प्राणघातक हमला- शहपुरा, स्टेशन रोड निवासी अभिषेक सिंह राजपूत 27 वर्षीय ने पुलिस को बताया कि वह नगर परिषद शहपुरा में दैवेभो कर्मचारी है। 28 सितम्बर को वह ड्यूटी पर था, तभी दोपहर लगभग 2 बजे कैथरा मोहल्ला निवासी चेतन सिंह आया और गाली-गलौज करते हुये लाठी से हमला कर दिया। उसका आरोप था कि तूने मेरे भाई जित्तू को नौकरी से निकलवाया है और वेतन कटवाया है। आवाज सुनकर लोग बचाने आए तो वह भाग गया। उसके साथ ही वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुँचे तो डॉक्टर ने बताया कि हमले में उसकी तिल्ली फट गयी है। पुलिस ने आरोपी चेतन सिंह 29 वर्षीय की तलाश शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Deadly attack on a young man in a paan shop; The condition of the young man is serious, medical treatment continues


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/deadly-attack-on-a-young-man-in-a-paan-shop-the-condition-of-the-young-man-is-serious-medical-treatment-continues-127859714.html

No comments:

Post a Comment