Wednesday, October 28, 2020

गंदगी देख अधीक्षक हुए नाराज, सुपरवाइजर से बोले- क्यों अस्पताल को बदनाम कर रहे हो

ग्वालियर| जेएएच के अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़, सहायक सहायक अधीक्षक डॉ. जितेंद्र नरवरिया और डॉ. अखिलेश मिश्रा के साथ आईसीयू की व्यवस्थाएं देखने बुधवार को पहुंचे।

जब वे आईसीयू के बाहर पहुंचे तो वहां गंदगी का ढेर देखते ही अधीक्षक डॉ. धाकड़ नाराज हुए और उन्होंने यूडीएस के सुपरवाइजर को फटकार लगाते हुए कहा कि ये काम है आपका। क्यों अस्पताल को बदनाम कर रहे हो? सुपरवाइजर बोला सर सफाई तो हो गई और कचरा उठाने के लिए गाड़ी आ रही है।

इसी बीच उनकी निगाह बीडी पीते हुए प्राइवेट एंबुलेंस चालक पर पड़ी तो उन्होंने सहायक अधीक्षक डॉ. नरवरिया से कहा कि इस पर दो सौ रुपए का जुर्माना लगवाओ। डॉ. नरवरिया ने गार्ड को बुलाकर दो सौ रुपए की रसीद कटवा दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Superintendent got angry after seeing the mess, said to the supervisor - Why are you maligning the hospital


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/superintendent-got-angry-after-seeing-the-mess-said-to-the-supervisor-why-are-you-maligning-the-hospital-127860717.html

No comments:

Post a Comment