Friday, October 30, 2020

विकसित कॉलोनी के सपने दिखा 35 लाख हड़पे

विकसित काॅलोनी के सपने दिखाकर 2016 में आरोपियों ने लोगों से 35 लाख से अधिक रुपए हड़प लिए। आरोपियों के खिलाफ दीनदयाल नगर और औद्योगिक क्षेत्र थानों में सन 2018 में प्रकरण दर्ज है। ठगी का शिकार और 8 लोगों ने औद्योगिक थाना क्षेत्र में शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं के नाम सितंबर-2018 में दर्ज प्रकरण में जोड़े जाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
इंदिरा नगर निवासी इमदाद पिता अबरार हुसैन और दंतोडिया निवासी मुकेश पिता बद्रीलाल जाट ने बंजली में बंजली में सर्वे नंबर 290/3 व 290/4 की जमीन पर भुवान रेसिडेंसी नाम से काॅलोनी काटने और 315 प्लॉट बेचने की योजना बताकर लोगों को प्लाWट बेचे। 15 बाय 40 साइज के 5 प्लाॅट बुक करवाकर देवरा देवनारायण नगर निवासी अनिल मसीह ने 18,75,500 रुपए भुगतान किया। अनुबंध के अनुसार 24 महीने बाद 2 अगस्त 2018 को शेष राशि चुकाकर रजिस्ट्री करवाना थी। रजिस्ट्री के लिए इमदाद और मुकेश ने टालमटोल की और रजिस्ट्री की तारीख निकाल दी। प्लॉट बेचने के नाम पर आरोपियों ने विनोबा नगर निवासी पवन पिता कालूजी झाला और विनीता पिता अनिल डामोर, राजेश पिता शंभूलाल झाला, बजरंग पिता रामभाऊ माली तथा अन्य लोगों से आरोपियों ने दो-दो लाख रुपए लिए। प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई तो इन लोगों ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना प्रभारी आरएस बर्डे ने बताया आरोपियों के खिलाफ 18 लोगों ने शिकायत की है। जांच के बाद फरियादियों के नाम बढ़ाए जाएंगे। आरोपी फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

धोखाधड़ी का केस दर्ज है
आरोपी इमदाद ने कनेरी में गुलमर्ग कॉॅलोनी काटने का झांसा देकर लोगों से प्लाॅट के नाम पर लाखों रुपए हड़पे थे। दस लाख रु. हड़पने पर गोशाला रोड निवासी प्रापर्टी व्यवसायी पंकज बोथरा ने दीनदयाल नगर थाने में कथित कलोनाइज़र इंदिरा नगर निवासी इमदाद पिता अबरार हुसैन और साथी नाहर मोहम्मद पिता मोहम्मद हुसैन निवासी राजेंद्र नगर, तौसिफ पिता इसरत गौरी निवासी डीजल शेड रोड तथा कादिर अली निवासी महावीर नगर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/35-million-rupees-showing-the-dreams-of-a-developed-colony-127867352.html

No comments:

Post a Comment