क्षेत्र के 15 गांवों के प्रत्येक घर में पीने का पानी पहुंचाने के लिए ग्रामवार पृथक-पृथक योजनाओं की स्वीकृति हुई है। जल्द इनका काम शुरू होने की उम्मीद है। विधायक सचिन यादव ने कहा सभी गांवों के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 15 गांव के परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 4 करोड़ 17 लाख रुपए की योजनाओं की मंजूरी करवाई है। जल्द निविदाएं आमंत्रित कर काम शुरू किए जाएंगे। उनके अनुसार दगड़खेड़ी में 80.79 लाख, कोगावां में 17.39, बाडी में 4.87, भटयाण बुजुर्ग में 38.68, खमलाय में 39.58, सांगवी (खामखेडा) में 17.69, जावदा में 5.22, मुलठान में 33.50, टिगरियांव में 27.93, बिठेर में 9.09, सायता में 23.95, अहिल्यापुरा में 21.23, चिचलाय में 38.37, सुर्वा में 49.96 व काछीपुरा में 8.85 लाख रुपए से नलजल योजना का काम होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/417-crore-to-15-villages-drinking-water-line-127772714.html
No comments:
Post a Comment