Friday, October 30, 2020

देर से दिया किसानों काे पैसा, कारोबार रोका, नहीं किया केस

श्री कृष्णा ट्रेडिंग द्वारा किसानों की उपज खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने के मामले में मंडी प्रशासन ने संबंधित व्यापारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। सिर्फ किसानों को बकाया राशि का भुगतान और व्यापारी की मंडी परिसर में खरीदी बिक्री पर रोक लगाकर इतिश्री कर ली है। जबकि दोषी व्यापारी के खिलाफ एफआईआर भी होना चाहिए।
मंडी में उपज खरीदी के बाद किसानों को सेम डे भुगतान का नियम है। श्री कृष्णा ट्रेडिंग फर्म किसानों को भुगतान ना करते हुए टालमटोल करती रही।
किसानों ने मंडी प्रशासन को शिकायत की और फिर कलेक्टोरेट में शिकायत की। इसके बाद मंडी प्रशासन ने किसानों को भुगतान कराया। किसानों को 20 से 25 दिन बाद भुगतान मिल पाया। भुगतान के बाद तो कायदे से व्यापारी के खिलाफ एफआईआर होना चाहिए, लेकिन एफआईआर नहीं करवाई गई है।
मंडी प्रशासन एफआईआर कराए - भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष ललित पालीवाल ने बताया श्री कृष्णा ट्रेडिंग के व्यापारी ने किसानों की उपज खरीदी। सेम डे भुगतान करना था। आज भुगतान करूंगा कल करूंगा। यह बोल कर टालता रहा। बाद में मंडी प्रशासन ने भुगतान करवाया। मंडी प्रशासन ने व्यापारी की खरीदी बिक्री पर रोक ही लगाई, जबकि एफआईआर भी होना चाहिए। मंडी प्रशासन संबधित व्यापारी के खिलाफ एफआईआर कराएं ताकि आगे से कोई व्यापारी ऐसा ना करें और नुकसान ना हो।

व्यापारी ने भुगतान कर दिया
मंडी सचिव एमएल बारसे ने बताया हमने किसानों का पैसा दिलवा दिया है। 15 से ज्यादा किसानों को भुगतान किया है। व्यापारी की खरीदी बिक्री पर भी रोक लगा दी है। चूंकि व्यापारी ने भुगतान कर लिया है। इससे एफआईआर नहीं की जा रही है। आगे की कार्रवाई के लिए भार साधक अधिकारी को नोट शीट प्रस्तुत करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/late-farmers-gave-money-business-stopped-case-not-done-127867326.html

No comments:

Post a Comment