कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला शाजापुर दिनेश जैन के निर्देशानुसार आगर में होने वाले उप चुनाव में शाजापुर जिले के मतदान दल में नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को गंतव्य स्थल तक लाने एवं ले जाने के लिए वाहन व्यवस्था की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया 2 नवंबर को सुबह 4 बजे शाजापुर अनुभाग के लिए आईटीआई परिसर व शुजालपुर के लिए नई तहसील भवन शुजालपुर से मतदान दल के अधिकारी व कर्मचारियों को बस से रवाना किया जाएगा।
दल को सुबह 4 बजे रवाना होना है। ऐसे में दूरस्थ कर्मचारी जो 1 नवंबर की रात गंतव्य स्थल पर पहुंचने पर उनके विश्राम की व्यवस्था के लिए अपने क्षेत्र के एसडीएम शाजापुर एवं शुजालपुर से संपर्क स्थापित करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/vehicle-arrangement-for-bringing-and-carrying-polling-party-officials-and-employees-127863580.html
No comments:
Post a Comment