दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में 2 बच्चे घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद आरोपी बाइक भगा ले गया।
पुलिस के अनुसार मोचीपुरा में घर के बाहर खेल रही 9 वर्षीय बालिका आफरीन पिता आमीन अहमद बाइक की टक्कर से घायल हो गई। दोपहर 12:30 बजे उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से परिजन निजी अस्पताल ले गए। इसी तरह दूसरी घटना ग्राम बाजेड़ा में सुबह 8:00 बजे हुई। घर के बाहर खेल रहा 5 वर्षीय बालक तेजपाल पिता भागीरथ गायरी बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/two-children-injured-in-bike-in-two-separate-accidents-127867330.html
No comments:
Post a Comment