हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित बाल विहार रोड पर कलेक्शन एजेंट से 25 हजार रुपए लूटने वाले बदमाशों का एक दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। कोहेफिजा में बैंक के रिटायर्ड एजीएम के घर में घुसे लुटेरे को भी पुलिस फिलहाल नहीं तलाश पाई है। दोनों ही गंभीर मामलों में डीआईजी इरशाद वली ने बदमाशों का सुराग देने वाले को दस-दस हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया है। पुलिस को दोनों ही वारदात में सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश जारी है।
कोहेफिजा स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले संतोष कुमार नीमा के घर में बुधवार तड़के एक बदमाश ने लूटपाट की थी। संतोष जैसे ही मॉर्निंग वॉक पर निकले, बदमाश उनके घर में दाखिल हो गया था। उनकी पत्नी आशारानी के गले से सोने की चेन छीनी फिर दूसरे कमरे से उनके दो मोबाइल फोन भी उठा ले गया। दूसरी वारदात बाल विहार रोड पर बुधवार शाम साढ़े सात बजे पवन कुमार के साथ हुई। प्रभुनगर निवासी पवन कलेक्शन के 25 हजार रुपए लेकर लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने चाकू अड़ाकर उनसे रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/looters-were-not-found-from-the-house-and-agent-of-retired-agm-127863964.html
No comments:
Post a Comment