जिले के ग्राम मारूगढ़ में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ हुई घटना से सभी में आक्रोश है। गुरुवार को सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की महिलाओं ने एसडीएम प्रवीन फुलपगारे को ज्ञापन सौंप कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से बताया खरगोन जिले की तहसील झिरन्या के ग्राम मारूगढ़ में 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ हुई दुष्कर्म से पुरे समाज में रोष है। मामले में प्रशासन दोषियों के खिलाफ न्यायसंगत सख्त से सख्त कार्रवाई करें। शासन से पीड़िता के परिवार को हर संभव मदद कर उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाएं। भारती व्यास, किरण जोशी, शैलजा पंडित, रीता शर्मा, अर्चना शर्मा, बबीता शर्मा, मंगला जोशी मौजूद थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/women-demanded-arrest-of-rape-accused-127772711.html
No comments:
Post a Comment