Friday, October 23, 2020

7 दिन में तेजी से बढ़ा शहर में कोरोना, 28 पॉजिटिव मिले

शहर में कोरोना का खतरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासनिक लापरवाही के कारण लगभग हर दिन शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। पिछले 7 दिनों के भीतर नागदा में कोरोना के 28 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नागदा अनुभाग में अब तक मिले कुल 189 मरीजों में से 167 सिर्फ नागदा में ही मिले हैं। अभी भी 44 एक्टिव केस हैं।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में किस तेजी के साथ कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। खुलेआम बगैर मास्क के घूमते लोग, सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाते हुए जगह-जगह पर लगने वाली भीड़ और स्टाफ का कमी का बहाना बनाता स्थानीय प्रशासन, इस बढ़ते कोरोना के जिम्मेदार हैं। इसके बावजूद न तो लोग सतर्क होने को तैयार हैं और न ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी।

शहर में ज्यादा केस- तहसील में सबसे ज्यादा केस केवल शहर से ही निकले हैं। नागदा में 167, उन्हेल में 9 तो ग्रामीण क्षेत्र में 13 केस मिले हैं।

त्योहारी सीजन में बढ़ सकती है परेशानी
त्योहारी सीजन की लगभग शुरुआत हो चुकी है। इसका असर बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। बाजार में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ आने लगी है, लेकिन दुकानों पर न तो सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है और न सैनिटाइजर जैसी कोई व्यवस्था की गई है। सामान्य रूप से शहर घूमने के दौरान ऐसा कहीं नजर नहीं आता कि शहर में कोरोना को लेकर कोई सतर्कता या भय है। पुलिस और प्रशासन की ओर से भी बगैर मास्क के घूमने की मानो लोगों को छूट दे दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/corona-in-the-city-increased-rapidly-in-7-days-28-positives-found-127844998.html

No comments:

Post a Comment