Friday, October 23, 2020

रावण का पुतला तैयार, राशि भी खर्च, अब कहां से करेंगे नए का निर्माण

रावण दहन में पुतले की ऊंचाई काे लेकर असमंजस की स्थिति दूसरे दिन शुक्रवार काे भी बनी रही। शुक्रवार शाम 6 बजे मंडी थाना परिसर में स्थानीय प्रशासन द्वारा रावण दहन समितियों के पदाधिकारियों की बैठक का आयाेजन किया गया।

सीएसपी मनाेज रत्नाकर, तहसीलदार आर.के. गुहा, मंडी टीआई श्यामचंद्र शर्मा, बिरलाग्राम टीआई हेमंतसिंह जादाैन ने समिति सदस्याें काे गाइड लाइन के अनुसार 10 फीट से कम ऊंचाई के पुतले का दहन करने की बात कही। इस पर समिति पदाधिकारियाें ने असहमति जताई, क्योंकि दशहरा उपलक्ष्य समिति ने 71 फीट और राजस्थान नवयुवक मंडल द्वारा 51 फीट ऊंचे रावण पुतला बना लिया है।

समिति पदाधिकारी इस बात पर अड़े रहे कि उन्होंने रावण के पुतले पर खर्च कर दिया है। अब नए पुतले का निर्माण इतनी जल्दी नहीं हाे सकता है। ऐसे में निर्मित पुतले का ही दहन किया जाएगा। जब बैठक में काेई निर्णय नहीं निकला ताे अधिकारियाें ने वरिष्ठाें और समिति पदाधिकारियाें ने अन्य समिति सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय करने की बात कही।

जनसहयाेग से बनता है रावण
दशहरा मैदान में 49 सालों से रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। दशहरा उपलक्ष्य समिति द्वारा 71 फीट ऊंचे पुतले का निर्माण विजयादशमी पर दहन के लिए किया है। पहले यहां नपा द्वारा सहयाेग किया जाता था। अब जनसहयाेग से रावण दहन हो रहा है। समिति काेषाध्यक्ष जगदीश मेहता ने बताया पर्व पर हाेने वाले खर्च का हिसाब समिति द्वारा पंपलेट के माध्यम से आमजन काे बताया जाता है। समिति ने पुतला निर्माण में राशि खर्च कर दी है। ऐसे में कम ऊंचाई के पुतले का दहन करते हैं ताे खर्चा बढ़ेगा, सहयाेग की राशि भी व्यर्थ जाएगी।

ऊंचाई व संक्रमण समझ से परे
ग्रेसिम खेल परिसर में राजस्थान नवयुवक मंडल द्वारा नपा के सहयाेग से 14 साल से रावण का दहन किया जा रहा है। यहां 51 फीट रावण के पुतला बनाया है। समिति द्वारा पूरी व्यवस्था कर दी गई है। समिति के सज्जनसिंह शेखावत ने बताया अगर प्रशासन काे काेई व्यवस्था करना थी ताे पहले ही बता देना चाहिए था। समिति द्वारा पहले भी जानकारी ली थी, पर काेई गाइड लाइन नहीं आई। काेराेना काे लेकर भीड़ पर नियंत्रण जरूरी है, लेकिन ऊंचाई का काेराेना संक्रमण से क्या तात्पर्य है, यह बात समझ नहीं आ रही है।

घर बैठे देख सकेंगे लाइव रावण दहन- काेराेना संक्रमण काे लेकर आमजन के रावण दहन देखने आने पर शासन ने पाबंदी लगा दी है। ऐसे में आपकी सुविधा के लिए समितियों द्वारा लाइव रावण दहन देखने की व्यवस्था की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The effigy of Ravana is ready, the amount will also be spent, now from where will build new


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/the-effigy-of-ravana-is-ready-the-amount-will-also-be-spent-now-from-where-will-build-new-127845009.html

No comments:

Post a Comment