Friday, October 23, 2020

सुबह टहलने निकले व्यापारी से लूट, पत्नी को भी बंधक बनाया, कार लेकर भागे; घटना के 19 घंटे बाद ही 4 आरोपी हिरासत में

कोहेफिजा इलाके में शुक्रवार तड़के 4 बजे चार बदमाशों ने एक व्यापारी के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया। बदमाशों ने घटना को अंजाम तब दिया जब वे मार्निंग वॉक के लिए घर से निकल रहे थे। बदमाश व्यापारी को मारते हुए घर में ही ले गए और उनकी पत्नी को भी बंधक बना लिया। इसके बाद व्यापारी की कार और मोबाइल लेकर फरार हो गए। इससे पहले बदमाशों ने व्यापारी के मकान के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित बाइक शोरूम के सुरक्षा गार्ड को भी बंधक बनाया था।

व्यापारी ने कोहेफिजा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया। हालांकि बाद में बदमाशों द्वारा लूटी गई कार और मोबाइल इंदौर रोड पर भैंसाखेड़ी के आगे से बरामद कर लिया गया। कार यहां लावारिस हालत में खड़ी थी। सीसीटीवी फुटेज और बताए गए हुलिए के आधार शुक्रवार देर रात 11 बजे यानी 19 घंटे बाद पुलिस ने रवि गुप्ता (27), अतुल वर्मा (26), रवि पटेल और शरद पांडे (24) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।

एएसपी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि कोहेफिजा निवासी 52 वर्षीय प्रणव नागपाल व्यापारी हैं। उनके मकान के ग्राउंड फ्लोर में बाइक शोरूम है। इसका संचालन पहले नागपाल करते थे। अभी शोरूम का संचालन इंदौर निवासी अर्जुन टुटेजा कर रहे हैं। दो साल पहले तक इस शोरूम का संचालन करने वाले एक अन्य व्यक्ति से नागपाल को 15-16 लाख किराए के लेना है। यह मामला अभी कोर्ट में लंबित है।

सीसीटीवी फुटेज..और गार्ड से पूछताछ
पुलिस ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज देखे और गार्ड के बयान लिए हैं। इसके बाद आधार पर ही 4 आरोपियों को हिरासत में लिया है। लूट किसके इशारे पर हुई और विवाद क्या है, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

पीटते हुए ले गए, बुजुर्ग सास से कुछ नहीं कहा रोज की तरह शुक्रवार सुबह 4 बजे वीआईपी रोड पर टहलने के लिए निकला था। तभी मकान के सामने 4 बदमाश बंदूक और चाकू लेकर खड़े दिखे। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड राहुल को बंधक बना रखा था। कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने मुझे भी बंधक बना लिया। मारपीट करते हुए पहली मंजिल पर स्थित घर में लेकर गए, जहां पत्नी को भी बंधक बना लिया, लेकिन बुजुर्ग सास से वह कुछ नहीं बोले। वह 15 लाख के हिसाब की बात कर रहे थे, फिर बदमाश कार व मोबाइल लेकर फरार हो गए। (जैसा प्रणव नागपाल ने पुलिस को बताया)

घेराबंदी की तो मिली कार
नागपाल की सूचना पर पुलिस उनके घर पहुंची। शुरुआती बयान लेने के बाद पुलिस ने शहर के नाकों पर घेराबंदी शुरू की, तो कार पुलिस को इंदौर रोड पर भैंसाखेड़ी के नजदीक लावारिस हालत में खड़ी मिली। कार में नागपाल का मोबाइल भी था।

गार्ड से बदमाश बोले- तुमसे दुश्मनी नहीं... एएसपी मिश्रा ने बताया कि जब बदमाश आए तो गार्ड से कहा- तुमसे कोई दुश्मनी नहीं है, हमें तो नागपाल से रुपए लेना हैं और बदमाशों ने गार्ड को भी बंधक बना लिया। जांच में सामने आया है कि 3 दिन पहले भी बदमाश आए थे और गार्ड से बोले थे कि नागपाल से 15 लाख लेना हैं। तब आरोपियों ने गार्ड से नागपाल के बारे में पूछताछ की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कैमरे में कैद हुए थे बदमाश


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/robbed-the-businessman-who-went-for-a-walk-took-his-wife-hostage-ran-away-with-a-car-4-accused-in-custody-19-hours-after-the-incident-127844432.html

No comments:

Post a Comment