वार्ड 41 के नीमनवासा, गलपुरा, महिला आईटीआई के पास, पांड्याखेड़ी, वैकुंठधाम और संगमनगर में पीएचई की पाइप लाइन तो है लेकिन रहवासियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर महिलाओं ने पीएचई कार्यालय का घेराव भी किया। अब इन क्षेत्रों में पाइप लाइन को जोड़ने और शेष रहे काम काे पूरा किया जाएगा।
पीएचई अफसरों का कहना है कि जिन लोगों को कनेक्शन करवाने हो, उनके लिए उन क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। बारिश में भी रहवासियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उनका कहना है कि टैंकर नहीं आए तो एक से डेढ़ किलोमीटर दूर बोरिंग से पानी लाना पड़ता है। पीएचई ने यहां पाइप लाइन तो डलवाई लेकिन उसे बीच बीच में से छोड़ा दिया। इसके अलावा अधिकांश घरों में कनेक्शन नहीं होने से उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/drinking-water-crisis-in-rain-drinking-water-is-not-available-despite-pipeline-127693860.html
No comments:
Post a Comment