Monday, September 28, 2020

शहर में शाम को 15 मिनट बारिश, अब तक 23 इंच दर्ज, औसत से 9 इंच पीछे

शहर सहित जिले में इस साल अब तक औसत बारिश भी नहीं हो पाई है। सोमवार शाम तक मात्र 23 इंच बारिश दर्ज की गई। सोमवार को सुबह से मौसम साफ रहा, तेज धूप निकली रही। दोपहर तक धूप रही शाम करीब 5 बजे आसमान में हल्के बादल छाए व बरसने लगे। 15-20 मिनट तक बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून जा चुका है। अब गर्मी की वजह से लोकल बादल बन रहे हैं। इससे कुछ-कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। जिले को डेढ़ इंच बारिश और मिलने की उम्मीद है।

मंदसौर में सोमवार शाम को कुछ देर रिमझिम बारिश के साथ अब विदाई के संकेत दे दिए हैं। इस साल जून से अब तक जिले में मात्र 23 इंच बारिश हो पाई है। इस अवधि में बीते साल बारिश का आंकड़ा 81 इंच पर था। गांधीसागर बांध का जलस्तर 1308 फीट है। जिले में बारिश का सालाना औसत 32 इंच माना जाता है, इस तुलना में भी हम 9 इंच पीछे रह गए। इस बार मंदसौर जिले के कई वर्षामापक केंद्रों में बारिश 20 इंच से कम रही।

इसमें मंदसौर, सीतामऊ, गरोठ, भानपुरा, संजीत, कयामपुर जैसे केंद्र शामिल हैं। कुल मिलाकर किसानों को अब रबी की खेती में परेशानी आएगी क्योंकि कुओं समेत अन्य जलस्राेतों में इस बार पर्याप्त पानी नहीं है। किसान बगदीराम गुर्जर ने बताया इस बार बेहद कम बारिश ने खेती के तमाम समीकरण बिगाड़ दिए हैं।

दलौदा, पिपलियामंडी में भी तेज बारिश

सोमवार शाम को मंदसौर शहर के साथ पिपलियामंडी व दलौदा में भी अच्छी बारिश हुई। दलौदा में 5.25 बजे से तेज़ बारिश शुरू हुई जो कभी तेज कभी धीरे एक घंटे तक जारी रही। वहीं पिपलियामंडी में शाम को पंद्रह से बीस मिनट बारिश हुई।

मानसून की विदाई हो गई : डाॅ. मिश्रा

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. मिश्रा ने बताया कि मानसून की विदाई हो गई है। अब जिले में मानसून के बादल आने की कोई संभावना नहीं है। पिछले कुछ दिनों से निकल रही तेज धूप की वजह से जमीन का पानी भाप बनकर ऊपर की तरफ चला गया। ऊपर ठंडक होने से इसने बादलों का रूप ले लिया। इसकी वजह से बारिश हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
15 minutes of rain in the evening in the city, so far recorded 23 inches, 9 inches below average


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/15-minutes-of-rain-in-the-evening-in-the-city-so-far-recorded-23-inches-9-inches-below-average-127762554.html

No comments:

Post a Comment