Sunday, September 27, 2020

उज्जैन से शाॅपिंग कर लाैट रहे परिवार की कार काे सामने से आ रहे आयशर ने मारी टक्कर, दाे गंभीर घायल, रैफर किया

उज्जैन से शाॅपिंग कर शहर लाैट रहे एक परिवार की कार काे सामने से आ रहे आयशर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में परिवार के 8 में से 7 लाेग घायल हाे गए। इसमें दाे गंभीर है। दुर्घटना शनिवार रात 11.30 बजे उज्जैन-जावरा स्टेट हाईवे 17 पर गांव डाबरी के समीप हुई। घायलाें काे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कर जनसेवा और उज्जैन रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार दयानंद काॅलाेनी निवासी दिलीप अपने परिवार के साथ उज्जैन गए थे। शनिवार काे वहां से लाैटते समय रात 11.30 बजे करीब आयशर मिनी ट्रक वाहन से टक्कर हाे गई। दुर्घटना में रमेश (60), सावित्री (55), सविता (40), दीपेश (15), काव्या (10), दिव्यम (1), दिलीप (30), सिया घायल हाे गईं। इसमें से दीपेश और काव्या काे गंभीर चाेट आने पर प्राथिमक उपचार के बाद जनसेवा और वहां से उज्जैन रैफर किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/eicher-coming-from-the-front-of-the-car-of-the-family-who-was-hanging-from-ujjain-collided-seriously-injured-referred-127760460.html

No comments:

Post a Comment