आरडी गार्डी में कोरोना पॉजिटिव वृद्धा की मौत के बाद उनके गहने चोरी होने का मामला सामने आने के चार दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पूरा मामला ही ठंडे बस्ते में चला गया। मंडी पुलिस अभी तक अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी चेक नहीं कर पाई है।
नीमच निवासी परिवार ने मंडी थाने में गहने चोरी की शिकायत की थी। यहां भी पुलिस ने टालमटोल के बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की लेकिन जांच नहीं की जा रही है। जबकि नीमच के ही एक अन्य परिवार ने भी उनके घर की वृद्ध महिला के चांदी के आधा किलो वजनी कड़े भी चोरी होने की शिकायत पुलिस से की हुई है। उक्त परिवार को भी मंडी पुलिस ने यह कहकर टाल दिया कि अभी बारहवे का कार्यक्रम कर लो उसके बाद रिपोर्ट करने आ जाना, जब तक हम पता करने का प्रयास करेंगे। थाने के प्रभारी एसआई आरएस सोलंकी को रविवार को कई बार फोन भी किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/case-of-corona-positive-woman-dead-police-defrauds-jewelry-from-hospital-127693861.html
No comments:
Post a Comment