Friday, September 25, 2020

नए आईसीयू के लिए एमडी डॉक्टर जल्द लाएंगे : विधायक, जिले के विधायकों को तबादलों से तो फुर्सत मिले : कांग्रेस

महामारी के दौर में जिला अस्पताल में आईसीयू-वेंटिलेटर के शोपीस बने हुए 29वां दिन गुजर गया। सरकार से लेकर प्रशासन तक इसका संचालन शुरू कराने के लिए कोई भी आपातकालीन फैसला नहीं कर सका। जिले में चारों विधायक भाजपा समर्थित हैं जो आईसीयू को लेकर चिंतित जरूर हैं लेकिन वे भी अब तक एक एमडी का इंतजाम नहीं करा पा रहे हैं। मामले में हेल्थ कमिश्नर जल्द पोस्टिंग की बात कह चुके हैं लेकिन सवाल ज्वाइनिंग से जुड़ा है। दरअसल, पहले भी सरकार ने पोस्टिंग की थी लेकिन डॉक्टर्स ज्वाइन ही नहीं हुए। इधर, कांग्रेस नेताओं ने भाजपा विधायकों पर चुटकी लेते हुए कहा कि विधायकों को अफसरों की ट्रांसफर व पोस्टिंग से फुर्सत मिले तब तो आईसीयू की सुध लेंगे।

जिला अस्पताल में पीएम केयर्स से मिले वेंटिलेटर सहित 10 पलंग का आईसीयू तैयार है। पर इस्तेमाल शुरू नहीं हुआ

विधायक बाेले- स्पेशलिस्ट डाॅक्टर की व्यवस्था कराएंगे

जिला अस्पताल में एमडी नहीं है। इस संबंध में हेल्थ कमिश्नर से बात करुंगा। स्पेशलिस्ट डाॅक्टर की व्यवस्था करा दी जाएगी।
-डाॅ. सीतासरन शर्मा, हाेशंगाबाद

मुख्यमंत्री से बात करके आईसीयू चालू नहीं है, यह बताऊंगा। पत्र लिखकर एमडी डाॅक्टर की मांग के लिए फैक्स भी करूंगा।
-प्रेमशंकर वर्मा, सिवनी मालवा

हमने आईसीयू के लिए एमडी डाॅक्टर उपलब्ध करवाने पहले भी सरकार काे पत्र लिखा था। फिर से पत्र लिखकर एमडी डाॅक्टर उपलब्ध करवाएंगे।
-विजयपाल सिंह, साेहागपुर

जिले के चाराें विधायक इस मामले का हल निकालेंगे। जिला अस्पताल का नया आईसीयू चालू हाेना ही चाहिए। जल्दी एमडी डाॅक्टर की नियुक्ति करवाएंगे।
-ठाकुरदास नागवंशी, पिपरिया

इधर, कांग्रेस नेताओं का पलटवार- चारों विधायकों का ध्यान स्वास्थ्य सेवाओं पर नहीं, तबादलों पर ज्यादा

​​​​​​​
1होशंगाबाद के पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ल ने बताया आईसीयू अब तक शुरू नहीं हो पाया इस गंभीर चिंता की बात है। कोविड के लक्षण वाले मरीज भोपाल जाने से पहले दम तोड़ रहे हैं। जिले के चारों भाजपा विधायक एक एमडी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं करा पा रहे, यह काफी दयनीय है।

2कांंग्रेस के पूर्व गृह उप मंत्री विजय दुबे काकू भाई ने बताया जिले के चारों विधायकों का ध्यान स्वास्थ्य सेवाओं की तरफ नहीं है। उनका ध्यान तो तबादलों पर है। प्रदेश में इनकी सरकार है। मुख्यमंत्री या स्वास्थ्य मंत्री से बात कर एमडी डॉक्टर की नियुक्ति चारों विधायक आखिर क्यों नहीं करा पा रहे।

बात शहर के निजी एमडी डाॅक्टर्स की..

डाॅ. मनाेज साहू ने जताई थी इच्छा : मार्च-अप्रैल में एमडी डाॅक्टर मनाेज साहू ने संक्रमिताें का इलाज करने की इच्छा जताई थी। अब उन्हाेंने भी इनकार कर दिया है। डाॅ. साहू ने बताया- निजी अस्पताल के कारण नियमित काम नहीं कर पाउंगा। वीडियाे काॅलिंग पर मदद कर सकता हूं।

डाॅ. नितिन माैसिक ने जुलाई में दिया इस्तीफा : जिला अस्पताल में एक साल पहले संविदा पद पर एमडी डाॅ. नितिन माैसिक ने ज्वाइन किया था लेकिन जुलाई में उन्हाेंने इस्तीफा दे दिया। उन्हाेंने बताया निजी कारणाें से इस्तीफा दिया था।




Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MD doctors will be brought soon for new ICU: MLAs, district MLAs get free time from transfers: Congress


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/md-doctors-will-be-brought-soon-for-new-icu-mlas-district-mlas-get-free-time-from-transfers-congress-127754584.html

No comments:

Post a Comment