जिला अस्पताल के आईसीयू बनकर तैयार हुए 30 दिन पूरे हाे गए हैं। आईसीयू बनकर तैयार हाेने के पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने कई बार शासन काे एमडी मेडिसिन डाॅक्टर जिले में नियुक्त करने के लिए पत्र भेजा था। लेकिन शनिवार तक जिला स्वास्थ्य विभाग काे एमडी डाॅक्टर नहीं मिल सका है।
सीएमएचओ डाॅ. सुधीर जैसानी ने एक बार फिर शासन के नाम पर रिमाइंडर पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि शासन काे एक ओर रिमाइंडर पत्र भेजा गया है। हम सिर्फ इतना ही कर सकते हैं। नियुक्ति ऊपर से हाेगी। वहीं दूसरी और जिला अस्पताल के दाे मेडिकल ऑफिसर डाॅ. शिवेंद्र चंदेल और डाॅ. अक्षय रघुवंशी ने आईसीयू का तीन दिवसीय प्रशिक्षण एम्स में लेकर आए हैं। उनका कहना है कि आईसीयू टीम वर्क का काम है, हमें इलाज के लिए एमडी के गाइडेंस की जरूरत हाेगी।
जिला अस्पताल के डीसीएचसी वार्ड में काेराेना पाॅजिटिव जिले के 15 मरीजाें काे भर्ती हैं। अभी सभी मरीजाें की हालत सामान्य है। सिविल सर्जन डाॅ. दिनेश दहलवार ने बताया कि सभी मरीजाें का स्वास्थ्य सामान्य है।
पूर्व नपाध्यक्ष ने साेशल मीडिया पर उठाया मुद्दा
पूर्व नपाध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल ने जिला अस्पताल में एमडी मेडिसिन डाॅक्टर नहीं हाेने की समस्या से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान काे साेशल मीडिया पर जानकारी दी है। उन्हाेंने कहा कि एमडी की पदस्थापना की जाए। यह जरूरी है।
डॉक्टरों ने ये कहा
इलाज एमडी मेडिसिन करता है। उनके निर्देशन में पूरी टीम काम करती है। हमें एक एमडी की जरूरत पड़ेगी।
डाॅ. शिवेंद्र चंदेल,एमओ
प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने के बाद यदि हमें आदेश किया जाएगा ताे काम करने को तैयार हैं, लेकिन इलाज करने के लिए गाइडेंस चाहिए। इसके लिए एक एमडी की जरूरी है।
डाॅ. अक्षय रघुवंशी, एमओ
लगातार जिला काेराेना नाेडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ के संपर्क में हूं। दाे डाॅक्टराें का प्रशिक्षण करवाया है। जल्द ही आईसीयू चालू करवाएंगे।
माधवदास,भाजपा जिलाध्यक्ष
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/why-delay-in-icu-facility-in-narmadapuram-doctors-who-have-trained-said-md-is-necessary-127757569.html
No comments:
Post a Comment