Sunday, September 27, 2020

उज्जैन विकास प्राधिकरण की कॉलोनियों में रह रहे परिवार अपनी प्रॉपर्टी को फ्री-होल्ड करवा सकेंगे

उज्जैन विकास प्राधिकरण की कॉलोनियों में रह रहे परिवार अपनी प्रॉपर्टी को फ्री-होल्ड करवा सकेंगे। यूडीए ने फ्री-होल्ड की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। इसके लिए प्रॉपर्टी धारकों को एकल खिड़की पर आवेदन जमा करना होगा। यहीं से संबंधित योजना के प्रभारी को आवेदन भेजा जाकर फ्री होल्ड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह सुविधा शुरू होने से लोगों को टेबल-दर-टेबल नहीं भटकना पड़ेगा।

प्रॉपर्टी फ्री होल्ड होने से लोगों को हर साल लीज की राशि जमा नहीं करना पड़ेगी। प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड करवाने के लिए वर्तमान कलेक्टर गाइड लाइन का 1 प्रतिशत तथा लीज की 10 गुना राशि एकमुश्त जमा करना होगी। फ्री होल्ड होते ही प्रॉपर्टी धारक लीज से मुक्त हो जाएंगे यानि उन्हें हर साल लीज की राशि जमा नहीं करना पड़ेगी और लीज नवीनीकरण नहीं करवाना पड़ेगा।

प्रॉपर्टी के फ्री होल्ड होने से लोगों को एनओसी के लिए भी यूडीए के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे। संभागायुक्त व यूडीए चेयरमैन आनंद कुमार शर्मा ने पिछले दिनों अपने कार्यालय में प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा की थी, जिसमें उन्होंने प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड करने के आदेश दिए थे। उसके बाद प्राधिकरण ने फ्री होल्ड की प्रक्रिया शुरू की है। यूडीए सीईओ सोजान सिंह रावत ने बताया प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड किया जा रहा है। प्रॉपर्टी धारक प्राधिकरण की एकल खिड़की पर आवेदन कर सकते हैं।
यह करना होगा
प्राधिकरण की एकल खिड़की पर आवेदन करना होगा। जिसमें प्रॉपर्टी की वर्तमान स्थिति के बारे में उल्लेख करना होगा। उसके बाद प्राधिकरण द्वारा बताई गई राशि जमा करना होगी।
एक नजर में

  • कुल आवेदन-1620
  • फ्री-होल्ट प्रॉपर्टी-540
  • प्रक्रिया में आवेदन-1080


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Families living in Ujjain Development Authority colonies will be able to free-hold their property


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/families-living-in-ujjain-development-authority-colonies-will-be-able-to-free-hold-their-property-127759371.html

No comments:

Post a Comment