Saturday, September 26, 2020

अब साप्ताहिक अवकाश के दिन भी बनाए जाएंगे ड्राइविंग लाइसेंस, भीड़ को देखते हुए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने प्रायोगिक रूप से लागू की व्यवस्था

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में अब शनिवार-रविवार के अवकाश के दिनों में भी ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। लंबी वेटिंग और आरटीओ पहुंचने वालों की भीड़ को देखते हुए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर मुकेश जैन ने प्रायोगिक रूप से यह व्यवस्था लागू करने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। यदि छुट्‌टी के दिनों में ज्यादा अपाइंटमेंट बुक होते रहे, तो यह व्यवस्था लगातार जारी रहेगी। फिलहाल दूसरे शनिवार से इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
वर्तमान में लर्निंग लाइसेंस, परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस और रिनीवल के लिए क्रमश: 300, 300 और 200 स्लॉट विभाग ने हर दिन के दे रखे हैं। इन पर आवेदकगण ऑनलाइन अपांइटमेंट के जरिए अपने लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदक देख सकेंगे उत्तर का डेमो
जो आवेदक लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट देंगे, वे उनसे पूछे जाने वाले प्रश्नों का डेमो देख सकेंगे। आरटीओ संजय तिवारी का कहना है कि आवेदकों की लगातार मांग आ रही थी कि टेस्ट के उत्तरों का डेमो देने की व्यवस्था की जाए। इसी को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now driving license will be made on weekly holidays also, in view of the crowd, the transport commissioner has implemented the experimental experiment


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/now-driving-license-will-be-made-on-weekly-holidays-also-in-view-of-the-crowd-the-transport-commissioner-has-implemented-the-experimental-experiment-127757226.html

No comments:

Post a Comment