जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना पीड़ित गुड़ी निवासी 62 वर्षीय महिला ने रविवार को दम तोड़ दिया। जिले में यह संक्रमित मरीज की 25वीं मौत है। इससे पहले शनिवार को ही सरला पति रामदास पालीवाल 66 साल की मौत हो गई थी।
इधर, गुड़ी निवासी पॉजिटिव महिला के संक्रमित होने पर बेटा और पति भी अस्पताल में भर्ती है। वहीं रविवार को महिला के परिवार के 4 सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार सुशीला पति रमेश लोधे (85) निवासी गुड़ी फेफड़ों में तकलीफ सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित थी। बुधवार को महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। महिला के परिवार में 11 सदस्य थे। जिन्हें क्वांरेटाइन किया गया। उसके घर के आसपास सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/gudis-corona-positive-woman-dies-in-hospital-127693852.html
No comments:
Post a Comment