Saturday, September 5, 2020

बरगी में चलेगा क्रूज, आज से पर्यटक मजा ले सकेंगे

प्रदेश के अन्य वाटर स्पोर्ट्स सेण्टरों की तरह ही जबलपुर बरगी बाँध में रविवार से पर्यटन गतिविधियाँ आरंभ हो जाएँगी। इस एक्टिविटी में न केवल पर्यटक बोटिंग का आनंद ले सकेंगे बल्कि 70 सीटर क्रूज में बाँध की सैर भी कर सकते हैं। पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों के अनुसार जो भी पर्यटन से संबंधित एक्टिविटी हैं वे सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान में रखते हुये संचालित की जाएँगी।

20 मार्च से बरगी बाँध में पयर्टन की सभी गतिविधियाँ अधिकृत रूप से बंद हैं लेकिन 6 सितंबर से इनको फिर से आरंभ किया जा रहा है। बोट या क्रूज में चढ़ते वक्त हाथों को सेनिटाइज्ड करना होगा। मुँह में मास्क आवश्यक होगा और वे सारे प्रोटोकाॅल निभाने होंगे। एम पी टूरिज्म के क्षेत्रीय अधिकारी सुरेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार सभी पर्यटन गतिविधियों को लेकर हमारी तैयारी जारी है। कोशिश यही है िक क्रूज को रविवार के दिन से आरंभ कर दिया जाएगा। 70 सीटर क्रूज में अधिकतम रूप से 40 से 50 लोगों तक को बैठाया जा सकता है। बोट में वैसे भी काफी हद तक दूरी का पालन स्वत: हो जाता है। गौरतलब है िक बरगी बाँध में अभी पीक सीजन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/cruise-will-run-in-bargi-tourists-will-be-able-to-enjoy-today-127690619.html

No comments:

Post a Comment