Saturday, September 5, 2020

ओवरनाइट एक्सप्रेस चली अब इंदौर जाने वालों को राहत मिली

आज से ओवरनाइट एक्सप्रेस चल पड़ी है, अब इंदौर दूर नहीं रहेगा... यह कहना था जबलपुर से इंदौर जाने वाले यात्रियों का जो महीनों से ओवरनाइट एक्सप्रेस के चलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार 5 महीने 12 दिनों के बाद ओवरनाइट एक्सप्रेस चली, तो उनके चेहरे खिल उठे। शनिवार की रात मुख्य रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की रौनक लौट आई। रात 11.50 बजे जबलपुर से इंदौर जाने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफॉर्म नं. 6 पर आकर खड़ी हुई, यात्रियों का हुजूम अपने-अपने कोच में सवार हो गया।

यात्री रितु सिंह, सोनू सिंह ने कहा कि लंबे समय बाद जबलपुर और इंदौर के बीच सीधी गाड़ी की सुविधा मिल गई। वहीं अन्य यात्री भरत गुप्ता ने कहा कि देर से ही सही लेकिन ओवरनाइट एक्सप्रेस को चलाने का निर्णय सराहनीय है, इससे आम यात्रियों के साथ व्यापारियों को काफी लाभ मिलेगा। अभी तक जनशताब्दी एक्सप्रेस से हबीबगंज तक जाने की सुविधा तो थी लेकिन उसके आगे इंदौर तक का सफर बेहद कष्टप्रद था। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ओवरनाइट एक्सप्रेस में पहले दिन करीब 200 बर्थ की बुकिंग हुई। इससे पहले शाम को स्टेशन से हबीबगंज इंटरसिटी भी रवाना हुई। इससे पहले शनिवार की दोपहर सिंगरौली स्पेशल और शाम को रीवा स्पेशल मदन महल रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। रेलवे के अनुसार पहले दिन दोनों ट्रेनों में करीब 20 प्रतिशत यात्री ही आए। हालाँकि दोपहर भर यात्रियों की चहल-पहल स्टेशन पर बनी रही।

12 से चलेगी अजमेर के लिए दयोदय एक्सप्रेस
वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 12 सितम्बर से जबलपुर-अजमेर स्पेशल दयोदय एक्सप्रेस को चलाने की घोषणा की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/overnight-express-runs-now-relief-for-those-going-to-indore-127690618.html

No comments:

Post a Comment