प्रदेश सरकार ने बस मालिकों की टैक्स माफी की मांग मान ली है। इससे शनिवार को बसें चलना थीं लेकिन रावटी-रतलाम मार्ग को छोड़कर शेष मार्गों पर बसें नहीं शुरू हो पाईं। चूंकि बसें 5 महीने से ज्यादा समय से खड़ी हैं। ऐसे में सर्विसिंग की जरूरत है। इससे रविवार को भी सभी रूटों पर यात्रियों को बसें नहीं मिलेंगी। सोमवार से ही सभी रूटों पर बसें चलेंगी।
रतलाम जिले में बाजना, सैलाना, रावटी, पिपलौदा, सहित अन्य कस्बों में ट्रेनों की सुविधा नहीं है। नतीजतन इन क्षेत्रों की आबादी बसों पर ही निर्भर है। ऐसे में सीएम के आदेश के बाद लोगों में बस का संचालन दोबारा शुरू होने की आस जगी थी। टैक्स माफ करने के साथ सरकार ने बसों के संचालन के आदेश भी बस मालिकों को जारी कर दिए थे।
लेकिन रावटी रतलाम रूट को छोड़कर किसी भी रूट पर बसें नहीं चल पाईं। इससे लोगों को सीएम के आदेश के बाद भी टू व्हीलर सहित अन्य वाहनों से आना-जाना करना पड़ा। अब सोमवार से सभी रूटों पर बस चलने की उम्मीद है इससे यात्रियों को साढ़े 5 महीने से बसों का संचालन नहीं होने से आ रही परेशानी दूर होगी।
इंदौर उज्जैन कहीं से भी रतलाम नहीं आई बस
महू रोड स्थित मुख्य बस स्टैंड पर इंदौर, मंदसौर, नीमच, सहित आसपास के जिलों से 50 से ज्यादा बसें आती हैं लेकिन शनिवार को एक भी बस नहीं आई। बस स्टैंड के प्रभारी ने बताया सीएम के आदेश के बाद ऐसा लगा था कि शनिवार को बस स्टैंड पर और रौनक दोबारा लौट आएगी लेकिन अभी एक भी बस नहीं आई है इससे पूरा बस स्टैंड सुना पड़ा हुआ है जबकि लॉकडाउन के पहले रात 10:00 बजे तक यात्रियों की भीड़ रहती थी और बसों का संचालन चालू रहता था लेकिन अभी तक एक भी बस बस स्टैंड पर नहीं आई।
सोमवार से सभी रूटों पर दौड़ने लगेंगी बसें
रतलाम जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया सरकार ने 5 महीने का टैक्स माफ किया है। इससे सभी बसें दोबारा चलना है। चूंकि बसें 5 महीने से ज्यादा समय से खड़ी हैं। ऐसे में बस मालिक बसों की सर्विसिंग कर रहे हैं। वहीं सीएम का आदेश शुक्रवार शाम आया। चूंकि बसें लंबे समय से खड़ी थीं। ऐसे में किसी की बैटरी खराब हो गई है तो किसी की सर्विसिंग होना है। ऐसे में बसें नहीं चल पाईं। रविवार से बसें चलेंगी। सोमवार से 100% बसें चलेंगी।
बस मालिकों की बैठक आज
बसों के संचालन को लेकर बस मालिकों की बैठक रविवार सुबह 11:30 बजे सैलाना बस स्टैंड स्थित होटल अंबर में होगी। इसमें बस के संचालन सहित अन्य मांगों को लेकर चर्चा की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/buses-of-rawati-were-run-even-today-all-buses-will-not-be-able-to-run-normal-operation-from-tomorrow-127690651.html
No comments:
Post a Comment