Saturday, September 5, 2020

12 घंटे में ठीक हो पाई फूटी पाइप लाइन, आधे शहर में नहीं बंटा पानी

लगभग आधे शहर के लोगों को शनिवार बिना पानी के ही गुजारना पड़ा। सीवरेज ठेकेदार द्वारा मनमाने तरीके से खुदाई करते हुए बाजना बस स्टैंड चौराहा पर फोड़ी गई पाइप लाइन को सुधारने में 12 घंटे लग गए। शुक्रवार रात 12 बजे पंप शुरू किए गए लेकिन सुबह तक दोनों ही प्रमुख पोलोग्राउंड और गोशाला की टंकी नहीं भर पाई। इस कारण सप्लाई नहीं दी जा सकी। नगर निगम ने शेड्यूल एक दिन आगे बढ़ा दिया है। तमाम परेशानियों के बीच नगर निगम ने सीवरेज ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को नोटशीट चल दी है। सोमवार को ठेकेदार को नोटिस जारी हो जाएगा।
गंगासागर टंकी से समय पर बंटा पानी
नए इंटकवेल से पाइप लाइन आने के कारण गंगासागर टंकी पूरी भर गई थी। इससे पटरी पार इलाकों में सुबह 6 से 10 के बीच में शेड्यूल के अनुसार ही सप्लाई दी गई। शनिवार को बड़ी सप्लाई होने के कारण निगम ने इसे नहीं रोका।

12 घंटे बंद रहे पंप
निगम को 20 फीट का पाइप बदलना पड़ा। इसके सुबह 11 बजे शुरू हुआ मरम्मत का काम पूरा होते-होते 12 बजे। मोरवानी फिल्टर प्लांट से होकर पानी शहर तक पहुंचने में 12.30 बज गए। सुबह 6 बजे से सप्लाई देना थी। 5.30 घंटे में टंकियां नहीं भर पाई। आयुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया टंकियां भर गई हैं। रविवार से सप्लाई होगी। ठेकेदार पर कार्रवाई करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/water-pipeline-recovered-in-12-hours-water-not-distributed-in-half-the-city-127690652.html

No comments:

Post a Comment