बसों की हड़ताल खत्म हो चुकी है। आज से आईएसबीटी से बसों का संचालन पूर्व की भाँति विधिवत होगा। बस ऑपरेटर्स की माँगों पर गौर करते हुए शासन ने 1 अप्रैल से लेकर 31 अगस्त तक का टैक्स पूर्ण रूप से और सितम्बर माह का 50 प्रतिशत तक का माफ कर दिया है। वहीं सौ फीसदी सवारियों के साथ बसें चलाने की माँग शासन पहले ही मान चुका है, रही बात 35 से 50 प्रतिशत तक बसों का किराया बढ़ाने की माँग इस पर निर्णय सोमवार को होगा।
शुक्रवार शाम को ऑपरेटर्स पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मति से हड़ताल समाप्त कर बसें चलाने की बात कही गई। मप्र बस ऑनर्स एसो. के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र साहू ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इस दौरान बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष पिंटू तिवारी, उपाध्यक्ष शंकर दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष नसीम बेग आदि मौजूद रहे।
600 बसों का संचालन
आईएसबीटी से 6 सौ के करीब बसों का संचालन होता है। बसें न चलने से सवारियाँ परेशान हो रही थीं, खासकर मंडला, डिण्डौरी, सागर, दमोह, कटनी और नागपुर ये कुछ ऐसे मार्ग हैं जिनकी बसें हमेशा सवारियों से पैक होकर चलती हैं। इसके अलावा अमरकंटक, छतरपुर, रीवा, नरसिंहपुर, पन्ना, सतना, सीधी, पनागर, सिहोरा, मझौली सहित दूरदराज व आसपास के शहरों को भी बसों का संचालन आईएसबीटी से होता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/riding-buses-will-be-seen-running-from-isbt-600-buses-operating-from-today-127687186.html
No comments:
Post a Comment