Friday, September 4, 2020

जबलपुर में 116 नए मरीज 2 संक्रमितों की मौत, 16 वें दिन जिले में कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा 100 से अधिक

शुक्रवार को लगातार 16वें दिन जिले में कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा 100 से अधिक ही रहा है। बीते दिन जहां अभी तक के सर्वाधिक 170 मरीज मिले थे, वहीं शुक्रवार को आंकड़ा 116 पर रुका। कोरोना से हुई मौतों में भी दो का इजाफा हुआ है, यह संख्या 93 हो गई है। नई मौतों में एक राजस्व निरीक्षक भी शामिल है। दोनों मौतें मेडिकल में हुई हैं। शुक्रवार को नए मरीजों से दो ज्यादा पुराने संक्रमितों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में एक्टिव मामले 1059 हो गए हैं।
भोपाल में 182 नए पॉजिटिव, 4 की मौत
भोपाल में शुक्रवार को 182 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। शुक्रवार को चार कोरोना मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं इंदौर में 4 संक्रमितों की माैत के साथ 284 नए संक्रमित मिले। ग्वालियर में 2 संक्रमितों की मौत हुई जबकि 158 नए मरीज मिले हैं। उज्जैन में 34 नए मरीज मिले।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
116 new patients died in Jabalpur; 2 deaths


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/116-new-patients-died-in-jabalpur-2-deaths-127687192.html

No comments:

Post a Comment