Tuesday, September 1, 2020

15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है। इससे ग्राम प्रतापपुरा के ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। भाऊखेड़ी डीसी के अंतर्गत आने वाले ग्राम प्रतापपुरा में करीब 15 दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। यहां ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ है। लेकिन इस ओर बिजली कंपनी ध्यान नहीं दे रही है।
ग्रामीणों ने डीपी खराब होने की शिकायत बिजली विभाग को कर दी है। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्राम के राधेश्याम पटेल, पहलाद सिंह, लखन महाराज, संतोष सिंह, संजय वर्मा आदि का कहना है कि पिछले 2 सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब है। इसके कारण गांव में कई अन्य समस्याएं हो रही है। गांव में रात के समय अंधेरा छाया रहता है। बिजली नहीं होने से मोबाइल भी दूसरे गांव से चार्ज करना पड़ रहा है। बिजली सकंट के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाऊ खेड़ी डीसी के विपिन उईके सुपरवाइजर ने बताया कि जल्दी ही ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर गांव में रखी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Forced to live in rural darkness due to transformer failure for 15 days


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/forced-to-live-in-rural-darkness-due-to-transformer-failure-for-15-days-127677103.html

No comments:

Post a Comment